थावे: दो जुड़वा बहनों की हत्या मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, थावे थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव में दो जुड़वा बहनों की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी करने के साथ ही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी हरे राम कुमार ने दी।