थावे: थावे थाना परिसर में अपर थाना प्रभारी ने चौकीदारों के साथ किया बैठक, शराब तस्कर की सूची बनाने का दिया निर्देश
थावे थाना परिसर में अपर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने चौकीदारों के साथ बैठक किया। इस दौरान सभी चौकीदारों को कई निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी चौकीदारों को शराब तस्कर व जेल से निकले अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।