कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र में थवईपार के पास पुलिस ने लूट के अपराध में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने थवईपार के पास से, मुखबिर की सूचना पर लूट का अपराध करने के आरोप में, एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इसके कब्जे से पुलिस ने लूट का 500 भी बरामद कर लिया, इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त प्रियांशु सिंह को गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।