डुमरी: पंचायती राज्य वित्त आयोग की राशि न मिलने से राज्य की 4443 पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित: सुबोध कु. यादव
Dumri, Giridih | Sep 14, 2025 झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने रविवार को डुमरी में बताया कि राज्य भर के 4443 पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।वे अपराह्न करीब 5.30 बजे डुमरी में मीडियाकर्मी से बात कर रहे थे।कहा,इस संबंध में संघ द्वारा पूर्व में भी मुख्य मंत्री को पत्र दिया जा चुका है। किंतु पंचायती राज्य वित्त आयोग की राशि नहीं मिली है।