चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि चेरियाबरियारपुर थाना द्वारा लूट कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.