मथुरा: सीएमओ ऑफिस में गंदगी का अंबार, स्वच्छता का संदेश देने वाले विभाग का वीडियो हुआ वायरल
मथुरा एक ओर जहां प्रशासन लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रहा है वहीं दूसरी ओर खुद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ कार्यालय की हालत बद से बदतर है ऑफिस परिसर में टॉयलेट और आसपास गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है कचरा दुर्गंध का माहौल बना है लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायत की परंतु समाधान नहीं हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है