शाजापुर: श्री कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए शाजापुर से 200 यात्री रवाना, कलेक्टर ने किया स्वागत
शाजापुर - मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत श्री कामाख्या तीर्थ दर्शन यात्रा (15 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025) के लिए शाजापुर जिले से 200 तीर्थ यात्री आज रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों का जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।