गुजरात के एफपीओ प्रतिनिधियों ने वाराणसी में एफपीओ संचालन का प्रशिक्षण लिया
Sadar, Varanasi | Jan 18, 2025 कृषक उत्पादक संघठन (एफपीओ), टिकरी के परिसर में गुजरात स्थित SPNF एसोसिएशन के 40 एफपीओ के 50 सदस्य, निदेशक एवं पदाधिकारी एफपीओ के संचालन, प्रबंधन और विपणन पर विशेष प्रशिक्षण के लिए एकत्र हुए। यह कार्यक्रम एफपीओ को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।