केराकत: जलालपुर कस्बा मार्ग स्थित देशी शराब के ठेके के पास मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक की ईट से प्रहार कर हुई हत्या
मृतक का बड़ा भाई दिलीप सरोज उर्फ खन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है की मेरा भाई 30वर्षीय अनिल सरोज पुत्र घुटरू सरोज निवासी महिमापुर सुनील सोनकर निवासी लालपुर के यहां मजदूरी करता था। सुनील सोनकर से मजदूरी का पैसा मांगने से वादविवाद होने लगा सुनील और उनके साथी गाली गलौच देने लगे मेरे भाई को ईट से मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने उसकी मृत्यु हो गई।