धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी पंचायत स्थित सूर्य मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार के तड़के लगभग 11 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 151 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, जयघोष और भगवा ध्वज के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए, जबकि कई युवक घुड़सवारी करते भी नजर आए।