नईगढ़ी: आत्महत्या करने के इरादे से बहुती जलप्रपात पहुंचा युवक, पुलिस ने बचाई जान
Naigarhi, Rewa | Nov 22, 2025 नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती जलप्रपात में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से प्रपात के किनारे बैठा था, तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने शाम 5 बजे पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।