अजमेर: केसरगंज स्थित एक कार्यालय के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने क्लॉक टावर थाने में दी शिकायत
Ajmer, Ajmer | Oct 18, 2024 राजस्थान अजमेर जिले के कैसरगंज स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मैं रोजाना की तरह अपने कार्यालय पर गया था जहां मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की थी लेकिन जब वापस लौटा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं मिली मामले की शिकायत दे दी गई है।