गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने गई किशोरी को गांव के युवक ने भगा लिया, मुकदमा दर्ज
गभाना थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़ित मां ने थाना में दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11 मार्च की सुबह गभाना दवा लेने गई थी, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, तो जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है।