धमतरी: धमतरी पुलिस चलाएगी ऑपरेशन तलाश, गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए बनी रणनीति
जिले में गुमशुदा बालक/बालिका, महिला एवं पुरुषों की त्वरित खोज, सुरक्षा एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसपी धमतरी के निर्देशन में एएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने ली।