संडीला: कछौना चौराहे पर नेशनल हाइवे पर लगा जाम, आड़े-तिरछे वाहनों से हुआ जाम
Sandila, Hardoi | Sep 30, 2024 लखनऊ हरदोई नेशनल हाइवे पर कछौना चौराहे पर दिन के 3:30 बजे जाम लग गया है।आड़े तिरछे वाहनों के कारण जाम लगने से दोनो ओर सैकड़ों वाहन लाइन में लग गए है।दरअसल इस समय निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते आवागमन में दिक्कतें है।जाम करीब आधा घण्टा से लगा है जिससे वाहन फंसे है जाम में और वाहन में बैठे लोग परेशान है।