वारासिवनी: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
वारासिवनी, रामपायली, खैरलांजी, बुदबुदा व सतोना मंडलों में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के तहत जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे व पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को विचारधारा व चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया और नया उत्साह भरा।