कालकाजी: दिल्ली के कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी ने नामांकन रैली निकाली
दिल्ली के कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा निकाली गई नामांकन रैली जिसमें बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी के रोड शो में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। बता दें राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव आगामी 5 फरवरी को होना है.