एकल अभियान दक्षिण झारखंड संभाग रांची आंचल की रामगढ़ समिति द्वारा गुरुवार को पतरातू संत के विद्यालय ग्राम नेतुवा में भव्य वन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन यात्रियों का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया। वन यात्रियों के गांव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र ढोल नगाड़ों की गूंज से गूंजे मन हो उठा।