कैरो थाना परिसर में सोमवार शाम 4:30 बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में शब-ए-बारात पर्व की तैयारियों के साथ-साथ क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी गंभीर मंथन किया गया। बैठक का उद्देश्य जहां पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के माहौल में संपन्न कराना था, वहीं आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन और समाज के बीच समन्वय स्थापित करना भी रहा।