उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवो में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वही घना कोहरा छाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोहरे और शीतलहर के कारण से जिले के सरकारी व निजी स्कूलों का समय परिवर्तन किया गया। डबोक एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री हो गया है।