मुगलसराय के वार्ड नंबर-14 स्थित सिकटिया-परशुरामपुर मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो गई है।मनोज शर्मा ने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया सड़क पर जलभराव से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। भूमि विवाद के कारण सड़क निर्माण कार्य पिछले दो-तीन महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है