डुमरी: कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को रेल टेका डहारे छेका आंदोलन को लेकर नगलो ग्राम में हुई विशेष बैठक
Dumri, Giridih | Sep 17, 2025 मधगोपाली पंचायत अंतर्गत ग्राम नगलो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को कुड़मी समाज द्वारा आगामी रेल टेका डहारे छेका आंदोलन को लेकर जागरकता के लिए विशेष बैठक का आयोजन हुआ।जानकारी अपराह्न करीब 6 बजे दी। जिसमें आगामी 20 सितंबर को स्थानीय पारसनाथ रेलवे स्टेशन में आहुत आंदोलन की तैयारी हेतु ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ विचार विमर्श किया गया।