बेगूसराय: खरहट गांव में हुए मारपीट की घटना में पुलिस ने 02 देशी कट्टा किया जप्त, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट में 02 पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. पुलिस ने घटनास्थल से 02 देशी कट्टा जप्त किया है, साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया है. इस संबंध में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि साहेबपुरकमाल थाना को गुप्त सूचना मिली की खरहट गांव में उपेंद्र शाह एवं सिकंदर यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी.