झांसी: राजीव नगर निवासी युवक ने गिरवी रखी बाइक के पैसे देने के बावजूद बाइक वापस न मिलने पर उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2025 झाँसी के थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाले रवि प्रकाश ने गरिया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के पास अपनी मोटर साईकिल गाड़ी 30 हजार में एक वर्ष पूर्व गिरवी रख दी, जिसका पैसा उसने उक्त व्यक्ति को वापस कर दिया, आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पैसा लेकर भी उसकी मोटर साईकिल वापस नहीं की, अब वह रवि को मोटर साईकिल माँगने पर जानसे मारने की धमकी दे रहा।