मड़िहान: संत नगर थाने के दीपनगर बाजार में नाबालिक किशोरी ने दुकानदार पर लगाया छेड़खानी का आरोप मुकदमा दर्ज
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि पहले तो मोबाइल दुकानदार इशारों में 14 वर्षीय किशोरी को अपनी दुकान में बुला रहा था। नहीं आने पर रास्ते में बाइक लेकर पहुंचकर जबरन बैठाने का प्रयास किया। जिस पर घर पहुंची बेटी ने मां को आप बीती बताई। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत आरोपित को पकड़ लिया है।