रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में DM और SP शामिल हुए
Rampur, Rampur | Nov 25, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने नगर के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले कार्यक्रम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।