रामपुर: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस कार्यालय पर बीट बुक का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Nov 25, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों के बीट बुक (बीट संबंधी अभिलेखों) का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने सभी बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी, अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण, और जनसंपर्क बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।