उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी पहुंचे। यहां पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर 'खेती की बात खेत पर' किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने शुक्रवार करीब 1 बजे अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। कहा- मैंने खेती और सरकार की बदौलत ही आज सवा लाख रुपए का चश्मा पहन रखा है।