शहर के ग्वालटोली क्षेत्र स्थित राम नाम बैंक से आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां से भगवान श्रीराम के नाम से लिखे गए 1.76 करोड़ राम नाम जप के पत्र अयोध्या के लिए विधिवत रूप से बुधवार को करीब 7 बजे रवाना किए गए। राम नाम बैंक से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा लंबे समय से निरंतर राम नाम लेखन का कार्य कीया जा रहा था।