रामगढ़ शेखावटी: ढांढन तिराहे के पास से अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीकर जिले की रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ढांढन तिराहे के पास से अवैध देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बबलू और सुनील नाम के दोनों युवक कार में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस लेकर जा रहे थे। वहीं पुलिस अब गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।