करनाल: अंजनथली कुटिया के पास अमीन के रहने वाले मुकेश की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, करवाया गया पोस्टमार्टम
Karnal, Karnal | Feb 9, 2024 गांव अंजनथली कुटिया के पास अमीन गांव के रहने वाले मुकेश की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। जिनके शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर आया गया। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया रात के समय मोटरसाइकिल गड्ढे में टकरा जाने से उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस द्वारा डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है।