चंदनकियारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत अंतर्गत महतो टोला निवासी युवक सुशेन महतो एक वर्ष के बाद आज बुधवार अहले सुबह 4 बजे अपना घर पहुच आया है। यह देख परिजनों ने कहा की आज मकर सक्रांति के पवन दिन जीवन मे चमत्कार हुआ है।परिजनों ने यह भी कहा कि हम सभी पूरा परिवार पूरा एक वर्ष से सुशेन महतो को लेकर परेशान व मानसिक रूप से ग्रसित चल रहे थे।