झांसी: मिनर्वा चौराहे पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर ज़ब्त किए 13 लाख 82 हज़ार रुपये, एसपी सिटी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु, एसएसपी झांसी के निर्देशन में मिनर्वा चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था | चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी लेने पर बैग से 13 लाख 82 हजार रूपए पुलिस ने जब्त किए हैं | एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया उक्त व्यक्ति निवाड़ी जिले का निवासी है | जिसका नाम वैभव गुप्ता बताया जा रहा है |