होशंगाबाद नगर: मार्कफेड गोदाम में यूरिया खाद के लिए किसानों की लग रही लंबी कतार किसान हो रहे परेशान#Jansamsya
नर्मदापुरम में इन दिनों किसान यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है गोदाम के बाहर किसानो की लंबी कतार लग रही है। बुधवार को करीब 12 बजे यूरिया खाद का वितरण किया गया लेकिन देर शाम तक कई किसानों को खाद नहीं मिला। खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है किसानों को उनकी फसल की चिंता सता रही है।