कोईलवर: कायमनगर बाजार में CNG टेंपो में लगी आग, टेंपो और छठ पूजा के लिए लदे फल इत्यादि जलकर हुए राख
सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे कायमनगर बाजार में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आरा से कोईलवर की ओर जा रही एक CNG टेंपो में अचानक आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते टेंपो धू-धू कर जल उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। सरकारी अस्तर पर राहत और बचाव का देर से पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया।