गाजीपुर में निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई।डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।