नईबस्ती भल्ला डेयरी के पास दबंग ने फ्री सामान न मिलने पर चाय का ठेला पलटा, मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां की नईबस्ती भल्ला डेयरी के पास मोहनलाल सोंधिया चाय का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था । इलाके का दबंग मनीष मिश्रा आया और फ्री में चाय बिस्कुट मांगने लगा । मना करने पर दबंग मनीष ने चाय का ठेला पलटा दिया, विरोध करने पर ठेला मलिक मोहनलाल सोंधिया के साथ मारपीट कर दी । मंगलवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित मोहनलाल रिपोर्ट दर्ज कराने कोलगवां थाने पहुंचा है ।