सेन्हा थाना क्षेत्र के धरधरिया–अरु पथ पर अरु पतरा के समीप रविवार अपराह्न करीब 3 बजे एक स्कूटी के अनियंत्रित हो जाने से उस पर सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा पहुंचाया गया।