भटवाड़ी: बिशनपुर के पास गंगोत्री हाईवे कोे 11 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया,
राजमार्ग खुलने के बाद यहां सुबह से फंसे यात्री तथा लोकल वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल दिया, जिससे सुबह से राजमार्ग पर फंसे लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली, बिशनपुर के पास पहाड़ी पर भूस्खलन का दायरा अधिक बढ़ने से राजमार्ग पर छोटे बड़े पत्थर गिर रहे है, राजमार्ग किसी भी समय बंद हो सकता है। हालांकि बीआरओ की मशीने इस जगह पर मुस्तैंदी के साथ तैनात है।