पार्लियामेंट स्ट्रीट: आयुष्मान वय वंदना योजना पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा चुनाव के समय इसकी(आयुष्मान वय वंदना योजना) घोषणा की थी। हर वर्ग के लोगों को, सभी को बिना भेदभाव के 10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने वय वंदन योजना के अंतर्गत 5 लाख के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी लेकिन दिल्ली सरकार ने उनसे(पीएम मोदी) प्रेरणा लेते हुए,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है