नौतन प्रखंड क्षेत्र के खड्डा में क्रिकेट मैच सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे से खेला गया जिसमें खड्डा और जगदीशपुर के बीच हुआ रोमांचक क्रिकेट मुकाबला शुरुआत से ही उत्साह से भरपूर रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए खड्डा ने तेज रनगति से खेल दिखाया। टीम के बल्लेबाज़ सूरज ने मात्र 16 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।