बहेड़ी होली के पर्व पर आज चार मार्च दिन में करीब 12 बजे बरेली सांसद छत्र पाल गंगवार ने ढोल नगाड़ों के साथ बहेड़ी नगर में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।