पन्ना: गड़ा धन खोदने के मामले में वनरक्षक पूरन लाल कुशवाहा को किया निलंबित, पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र का मामला
Panna, Panna | Feb 7, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में गड़ा धन खोदने के मामले में पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र मंडल के वनरक्षक बीट गार्ड मनौर पूरनलाल कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। वन प्राणियों की सुरक्षा तथा शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत ये कार्रवाई की।