प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर प्रतिवर्ष की भांति सांसद खेल महोत्सव 2025 संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा डूंगरपुर का द्वितीय चरण का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे घाटोल विधानसभा में विधानसभा स्तरीय आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, अध्यक्षता पूर्व विधायक घाटोल एवं सांसद खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी हरेंद्र निनामा थे।