बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास पश्चिमी गोटिया के निवासी व्यक्ति ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया
मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास पश्चिम गोटिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।