समस्तीपुर: बहादुरपुर अरमोली गांव में खेत में बाउंड्री करने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अरमौली गांव के रहने वाले विनय कुमार साह ने बताया कि वह अपने खेत में बाउंड्री दिलवा रहे थे। इसी को लेकर पड़ोसी विवाद कर दिया एवं आक्रोशित होकर अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पत्नी शीला देवी के साथ मारपीट कर दिया। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।