मंगलवार शाम कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में उसे समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक और नियंत्रित होकर मंडी परिसर में ही अपनी बाई और पलट गया। ट्रक में धान से भरे बोरे लदे हुए थे। गनीमती यह रही कि ट्रक के पलटने के दौरान चालक या किसी अन्य को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में धान के बोरो उतार कर दूसरे ट्रक में लोड किए गए। ट्रक के पलटने के पीछे उसके ओवर लोड होना बताया।