मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन शुरू, 16 फरवरी तक करें आवेदन
पलामू जिले के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीईओ सौरभ प्रकाश ने बताया कि नामांकन के लिए आवेदन 16 फरवरी तक लिए जाएंगे। जिला स्कूल डालटनगंज स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 6 में 80, 7 में 2, 9 में 48 सीटें तय की गई हैं। वहीं कक्षा 11 में कला में 40, विज्ञान में 90 और कॉमर्स में 45 सीटें उपलब्ध