मांझी: मांझी थाना पुलिस ने फरार शराब तस्करों के घर पर इश्तिहार किया चस्पा
Manjhi, Saran | Jan 10, 2026 मांझी थाना पुलिस ने शराब तस्करी सहित करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में पिछले चार वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को उनके घर इश्तिहार चस्पा किया। जानकारी के अनुसार ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी कृष्ण यादव के पुत्र प्रेम यादव तथा गोलू यादव लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं।