हाथरस: कस्बा मुरसान में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाई दूज के पर्व पर लगा जाम, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान के कस्बा मुरसान में भाई दूज के पर्व पर मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, कस्बा मुरसान के मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम में घंटों के लिए सैकड़ों वाहनों की रफ्तार थम गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के प्रयास करते हुए नजर आए।